OUR ACADEMIC PROGRAMS

महाविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम

सभी संकायों के पाठ्यक्रम संबद्ध विश्वविद्यालय के मानकों, संबद्धता नियमों एवं नियामक प्राधिकरणों के दिशानिर्देशों के अंतर्गत संचालित किए जाते हैं।

कला स्नातक (B.A.)

यह त्रिवर्षीय स्नातक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल और गृह विज्ञान जैसे मानविकी विषयों में एक सुदृढ़ वैचारिक आधार प्रदान करता है।

View Details

विज्ञान स्नातक (B.Sc.)

विज्ञान स्नातक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों में व्यावहारिक प्रयोगशाला प्रयोगों, वैज्ञानिक अनुसंधान दृष्टिकोण, गणितीय विश्लेषण एवं तार्किक क्षमता का विकास किया जाता है।

View Details

वाणिज्य स्नातक (B.Com.)

वाणिज्यिक व्यापार संरचनाओं, आधुनिक लेखांकन सिद्धांतों (Accounting), कॉर्पोरेट वित्तीय प्रबंधन और व्यावसायिक नियमों का गहन अध्ययन कराकर औद्योगिक रूप से तैयार करने हेतु कार्यक्रम।

View Details

कला परास्नातक (M.A.)

स्नातकोत्तर स्तर पर विशेषज्ञता प्रदान करने हेतु हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक व शोधपरक पाठ्यक्रम।

View Details

डी.एल.एड. (बी.टी.सी.)

प्राथमिक स्तर के भावी शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए बाल मनोविज्ञान, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों (Pedagogy), और विद्यालयी प्रबंधन तकनीकों का प्रमाणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम।

View Details

डी. फार्मा (फार्मेसी)

औषध विज्ञान, क्लीनिकल फार्माकोलॉजी, drug केमिस्ट्री, मेडिकल सूत्रीकरण (Formulation) और स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणालियों से संबंधित तकनीकी एवं व्यावसायिक रोजगारपरक कोर्स।

View Details
करियर मार्गदर्शन एवं चयन के विकल्प
  • कैरियर काउंसलिंग सेल: ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाता है।
  • व्यवसायिक कोर्स के विकल्प: पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त स्वरोजगार सृजन हेतु राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के तहत विशेष डिप्लोमा उपलब्ध हैं।
  • कौशल विकास योजना: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत योग्य प्रवेक्षार्थियों को स्वरोजगार हेतु बिल्कुल निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • नियमित विषय विशेषज्ञ व्याख्यान: नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त आमंत्रित विद्वानों और विषय प्रोफेसरों द्वारा विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किए जाते हैं।
विशेष प्रोत्साहन एवं प्रवेश सुविधाएँ
  • मेधावी छात्र प्रोत्साहन: शिक्षण सत्र या विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान द्वारा आगामी दो वर्षों तक निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है।
  • निर्धन छात्र विशेष छात्रवृत्ति: आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने हेतु विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है।
  • निशुल्क कंप्यूटर लैब उपयोग: डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कंप्यूटर और आईटी लैब एक्सेस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • साहित्य परिषद गतिविधियाँ: विद्यार्थियों के बहुआयामी और मानसिक व्यक्तित्व विकास हेतु पूरे वर्ष विविध साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।

विश्वविद्यालय अधिकृत अध्ययन केन्द्र

उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज

स्नातक (Undergraduate) एवं स्नातकोत्तर (Postgraduate) स्तर पर समस्त विषयों का सफल संचालन।

College Code : S1089
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
Undergraduate Degrees (स्नातक स्तर)
B.Com (Hons.) BBA
Postgraduate Degrees (स्नातकोत्तर स्तर)
MBA M.Com M.A. (English)